फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   वकील का आठ लाख रुपया प्रापर्टी कारोबारी ने हड़पा

वकील का आठ लाख रुपया प्रापर्टी कारोबारी ने हड़पा

Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
वकील का आठ लाख रुपया प्रापर्टी कारोबारी ने हड़पा
वकील के आठ लाख रुपये प्रापर्टी कारोबारी ने हड़पे
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर के अरबपुर कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता शोएब खान के प्रापर्टी कारोबारी ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। प्रापर्टी कारोबारी कुछ दिनों तक प्लाट का झांसा देकर टरकाता रहा। इसके बाद फर्जी चेक थमा दी। अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शोएब खान ने बताया कि सैय्यदबाड़ा मोहल्ला निवासी अतीक अहमद प्रापर्टी का कारोबार करते हैं। पांच माह पहले अतीक ने आबूनगर इलाके में प्लाटिंग की बात कही थी। उसने 10 लाख रुपये में प्लाट बेचने के लिए कहा था। पहले रकम देने पर आठ लाख में बैनामा तय हुआ।
विज्ञापन


शहर के एक कांग्रेस नेता के घर में तीस मार्च को अतीक को कैश दे दिया। तीन माह बीत जाने के बाद प्लाट के बैनामे के लिए कहा। अतीक ने कुछ दिन रुकने का झांसा दिया। दो जुलाई को उसने आईसीआईसीआई बैंक खाते की चेक दी। चेक अपने खाते में लगाई। चेक नहीं भुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक खाता खुलने से पहले कुछ बैंक डमी चेक जारी कर देते हैं। यह वही डमी चेक थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

- आईसीआईसी बैंक की डमी चेक थमा दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed