फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर दे दी जान

मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर दे दी जान

Tue, 29 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर दे दी जान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर।
थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने सोमवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


गढ़ा गांव निवासी रामऔतार सोनकर बेटा उदय भान (30) की दस साल पहले किशनपुर कस्बे की रीता के साथ शादी हुई थी। करीब एक पखवारे पहले घर में पत्नी विवाद होने के बाद मायके चली गई थी। रामऔतार ने बताया कि बेटा शाम के वक्त पत्नी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। उनके बीच आपसी बातों को लेकर विवाद हो रहा था। वह दो घंटे बाद खेत से घर लौटकर आया तो बेटे का शव बरामदे में लटका मिला। रस्सी के फंदे से उदयभान ने छत के कुंडे से लटका था। घटना की खबर पर पुलिस पहुंची। मायके से पत्नी भी लौटकर आ गई। वह अपने पीछे से चार बच्चों को छोड़ गया है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल पर पत्नी से झगड़कर दे दी जान
-एक पखवारे पहले महिला चली गई थी मायके
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed