फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शाखा प्रबंधक बताकर ठेकेदार से 76 हजार ठगे

शाखा प्रबंधक बताकर ठेकेदार से 76 हजार ठगे

Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक बताकर ठेकेदार से 76 हजार ठगे
बिंदकी। खुद को बैंक प्रबंधक बताकर जालसाज ने भवन ठेकेदार के खाते से तीन बार में 76 हजार रुपये निकाल लिए। झांसे में आकर ठेकेदार ने उसे एटीएम का पिन नंबर व पासवर्ड बता दिया था। पता चलने पर पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक व कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश सोनकर भवन निर्माण का ठेका लेते हैं। उनका कस्बे के ललौली रोड बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। ओम प्रकाश ने बताया कि खाते में 76 हजार जमा थे। तीन दिन पहले उनके मोबाइल में एक कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक का शाखा प्रबंधक बोल
विज्ञापन


रहा है। एटीएम बंद होने वाला है, यदि चालू रखना है तो एटीएम के दोनों ओर के नंबर बता दें। बकौल ठेकेदार वह झांसे में आ गए और फोन करने वाले शख्स को एटीएम में लिखे दोनों ओर के नंबर बता दिए। जालसाज ने तीन दिन के अंदर अलग-अलग समय में पूरे 76 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। मैसेज लगातार मोबाइल में आते रहे लेकिन व्यस्तता में वह देख नहीं पाए। सोमवार को मोबाइल के मैसेज पढ़े तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खाते के सभी रुपए निकाले जा चुके थे। ठेकेदार ने बताया कि वह तत्काल बैंक पहुंचे वहां शिकायत की इसके बाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। शाखा प्रबंधक ने उसे बताया कि जिस नंबर से कॉल किया गया था वह बिहार प्रांत का नंबर शो कर रहा है, इस समय वह नंबर स्विच ऑफ है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है, मामला साइबर क्राइम का है। किसी भी शख्स को अपने एटीएम का नंबर व पिन नंबर नहीं बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 16- भुक्तभोगी ओम प्रकाश सोनकर
बैंक प्रबंधक बताकर खाते से 76 हजार निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed