{"_id":"5c6b0513bdec2253970c506e","slug":"121550517523-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से सीधी भिड़ंत में ट्रेलर चालक व खलासी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से सीधी भिड़ंत में ट्रेलर चालक व खलासी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लीपुर (फतेहपुर)। हाईवे पर अवैध कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। सोमवार की सुबह ऐसा ही हादसा होते बचा। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास कानपुर से आ रही रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर हो गई। बस में चालीस से ज्यादा सवारियां थीं। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। अवैध कट से ट्रक को मोड़ने में हादसा हुआ। घायल बस के चालक और परिचालक को पीएचसी गोपालगंज से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
सुबह करीब साढ़े दस बजे फतेहपुर डिपो की बस कानपुर से आ रही थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे के कोराईं मोड़ के पास पहुंची, दूसरी साइड से आ रहे ट्रक को चालक ने रोड पर बने कट से उल्टी दिशा में मोड़ दिया। दूसरी तरफ से आ रहे रोडवेज बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टकराने के
बाद बस खंती में चली गई। बस चालक रामऔतार (निवासी औदही थाना मरका जिला बांदा) और परिचालक अजय कुमार (निवासी रतनपुर थाना बकेवर) घायल हो गए। परिचालक बताया कि कुछ सवारियों को भी मामूली चोटें हैं। यात्री दूसरे साधनों से घर चले गए हैं। बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में बांदा-सागर मार्ग पर मदरियापुर के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुवापुर निवासी प्रमोद ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौरंग लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही मदरियापुर के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चालक प्रमोद को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो