{"_id":"5a3c041a4f1c1b95188bb3b0","slug":"12-vehicles-in-fog-haze-19-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की धुंध में 12 वाहन भिड़े, 19 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे की धुंध में 12 वाहन भिड़े, 19 घायल
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
थरियांव के उसरैना के पास हादसे में भिड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर कोहरे से छायी धुंध में 12 बड़े वाहन आपस में टकराए। हादसों में 19 लोग ज्यादा घायल हुए। हादसों के चलते करीब तीन घंटे राष्ट्रीय राज्यमार्ग-2 और करीब दो घंटे बांदा-टांडा मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के उसरैना मजार के पास मोड़ पर डंपर चालक धर्मेंद्र सिंह कोहरे के चलते गलत साइड चला गया। यह औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आए ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। धर्मेंद्र के साथ ललौली थाने के कोर्रा कनक निवासी अजीत सिंह खलासी भी घायल हो गया। चालक धर्मेंद्र को तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक की बाडी काटकर बाहर निकाला जा सका। दूसरे ट्रक का चालक जवाहर भी घायल हुआ। यह बिहार के भोजपुर जिले का है। इसी हादसे के बाद ट्रक के पीछे से पहुंची रोडवेज बस जा घुसी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार गाजीपुर थाने के मलाका निवासी विजय पाल, कानपुर नगर हरजेंदर नगर के सदानंद नगर निवासी कृष्णबिहारी की बेटी विनीता और रामकिशोर, कौशांबी जिले के चरवा थाने के रामौतार, बनारस चोलापुर के रामआसरे, खागा चौक निवासी अब्दुल रसीद घायल हो गए। बस के पीछे तीसरा ट्रक जा घुसा। इसी तरह एक-एक कर ट्रक के पीछे कार, दूसरी बस, फिर बस में ट्रक जा घुसा। ट्रक में एक दूसरी कार भी जा घुसी। हालांकि इसमें सवार लोग मामूली रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
उधर, रायबरेली हाईवे मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर के पास ट्रकों की भिड़ंत हुई। ट्रकों के पीछे तीसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में रायरबरेली के ऊंचाहार अरखा निवासी ट्रक चालक दुर्गादीन और खलासी राजकुमार (निवासी कबरई महोबा) व चालक का मौसेरा भाई संदीप गिट्टी लादकर जा रहे थे। ट्रक की रायबरेली की ओर दूसरे ट्रक से भिड़ंत हुई। इस ट्रक का चालक रायबरेली जिले के महाराजपुर बावन बुजुर्ग निवासी मोहम्मद मुशीद व दूसरा चालक अमेठी जिले के मोहनगंज युसुफजई निवासी मेराज अहमद और उसका भाई मोहम्मद घायल हो गए।
ट्रकों के पीछे तीसरा ट्रक चालक संगम तिवारी जा घुसा। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया। संगम तिवारी सुल्तानपुर जिले के बसईगंज उमरी गांव के हैं।
चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार दूधी कगार की ओर मोड़ से डीसीएम और डंपर की भिड़ंत हो गई। डीसीएम में सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ला निवासी राजू, कानपुर रामादेवी के छोटेलाल, कानपुर रूरा जजमुइया निवासी सोनू घायल हो गए।
उधर, औंग प्रतिनिधि के अनुसार छिवली के पास ट्रक कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहा था। कानपुर की ओर से कई महिला टीचर वैन से अपने स्कूलों को आ रही थी। वैन चालक अंकित श्रीवास्तव निवासी बर्रा कानपुर ने ट्रक को ओवरटेक किया। तभी वैन ट्रक से टकरा कर फंस गई। करीब पचास मीटर तक वैन घिसटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी आठ टीचर और चालक चुटहिल हो गए।