फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आग की चिंगारी से 30 बीघा फसल जलकर राख

आग की चिंगारी से 30 बीघा फसल जलकर राख

Sat, 27 Apr 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आग की चिंगारी से 30 बीघा फसल जलकर राख
बहुआ। आग की चिंगारी से अलग-अलग गांव में साढ़े 30 बीघा गेहं की फसल जलकर राख हो गई। दो गांव में बिजली की शार्ट शर्किट से फसलें जली हैं और दो गांव में आग की चिंगारी से गेहूं की फसल राख हुई हैं। किसानों ने आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में हाई टेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसमें किसान बलवंत सिंह की छह बीघा, मुन्नी सिंह तीन बीघा, मकदूम खान की एक बीघा फसल जल गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई है। थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा के मजरा रेय गांव में 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन


के आपस में टकराने से चिंगारी निकली और गेहूं के खेत में आग लग गई। इसमें किसान कृपाल सिंह की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल हो आग लगने की सूचना दी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। इसी प्रकार बिंदकी-ललौली मार्ग में हिम्मतपुर गांव के पांच किसानों की 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें सुधीर सिंह की तीन बीघा, रणवीर सिंह, सुशील सिंह की ढाई-ढाई बीघा, मलखान सिंह की दो बीघा और
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संदीप सिंह की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन किसानों का कहना है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर फसल में फेंक दिया है और सूखी फसल में आग लग गई। वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह के मजरा जैतपुर गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा के भूसा में लगी आग पास के खेत में खड़ी फसल को जला दिया। इसमें लल्लन खान की ढाई बीघा व मोहम्मद इब्राहीम की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed