{"_id":"5a6e0ba54f1c1b8f268b6cab","slug":"11517161381-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर फायरिंग करते भागे बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौराहे पर फायरिंग करते भागे बाइकर्स
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव (फतेहपुर)। एक लड़की के चक्कर में तीन दिन से गुटबाजी और अराजकता से इलाके में दहशत का माहौल है। एक गुट ने रविवार को फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन न तो पकड़ सकी और न ही कोई सुराग लगा सकी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में 26 जनवरी को एक छात्रा से मिलने के लिए शहर के आबूनगर मुहल्ले से एक युवक पहुंचा था। उसकी बहरामपुर गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। वे खुद को छात्रा का करीबी बता रहे थे। पिटने के बाद युवक 26 की शाम शहर से काफी संख्या में युवकों को लेकर थरियांव चौराहा पहुंचा। चौराहे पर बहरामपुर के युवकों के दुकानें चलाने वाले परिजनों से गाली गलौज की और असलहे लहराकर जान माल की धमकी दी। पीटने वालों की खोज करते हुए बहरामपुर गांव तक पहुंचे। तब तक पुलिस के आ जाने से आरोपी भाग निकले थे।
रविवार दोपहर करीब दो बजे फिल्मी स्टाइल में चार बाइकों पर सवार दो-दो युवक थरियांव चौराहे पहुंचे। बहरामपुर गांव के दुकानदारों से गाली-गलौज करने लगे। एक युवक ने तमंचा निकाला और फायरिंग की। गोली चलने की दहशत में दुकानों के शटर गिरने लगे। इसी दौरान कई फायर हुए। यूपी 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आते देखकर बाइकर्स बहरामपुर की ओर ही भाग निकले। पुलिस ने काफी दूर तक बाइक सवारों का पीछा भी किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा सके। पुलिस यह तय नहीं कर पाई कि फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लोग कौन थे? आरोपी आसपास गांव के हैं या फतेहपुर शहर के।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि एक लड़की के चक्कर में अराजकता की बात पता चली है। अराजकतत्वों की छानबीन की जा रही है। धरपकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।