{"_id":"59b1989c4f1c1be47f8b4d68","slug":"11504811164-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर बवाल
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे स्थित घर में घुस गई। बोलेरो से कुचलकर बर्तन धो रही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। बोलेरो चालक के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की और बोलेरो भी क्षतिग्रस्त कर दी।
जमरावां गांव में हुए बवाल की सूचना पर एएसपी, एसडीएम और सीओ समेत कई अफसर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, न मानने पर लाठियां पटककर किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी झुर्रा कोरी की पत्नी सूरजकली (45) गुरुवार को घर के बाहर बर्तन धो रही थी। पड़ोसी शब्बीर की अनियंत्रित बोलेरो से कुचलकर सूरजकली की मौत हो गई। हादसा होने के बाद बोलेरो सवार तीन लोग उतर कर भाग गए।
विज्ञापन
महिला की मौत की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ ने शब्बीर के घर पर हमला बोल दिया। उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव किया। बोलेरो भी तोड़ दी। परिवार के लोग किसी तरह से बचकर भाग गए। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
किसी ने इसकी खबर पुलिस को दी। मामला बढ़ता देख कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो परिजन अड़ गए। मुआवजे के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। कुछ देर बाद एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम प्रेम प्रकाश, सीओ सिटी केडी मिश्रा पहुंचे। अफसरों ने परिवार के लोगों को कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया।
इस पर ग्रामीण व महिलाआें ने तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को हटाया। महिला पुलिस के महिलाओं को किनारे किया और शव को कब्जे में लिया। सीओ सिटी ने बताया कि बोलेरो चालक शब्बीर और उसके बेटे समीर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। प्रधान बड़कू सिंह ने बताया गांव के हालात सामान्य हैं। उन्होंने एसपी से पीएसी हटाने की मांग की।
ड्राइविंग सीखने के चक्कर में हुआ हादसा
बताया जाता है कि शब्बीर और उसका बेटा समीर गांव में सुबह बोलेरो लेकर निकले थे। ये बार-बार गांव की सीसी रोड पर फर्राटा भर रहे थे। पुलिस ने चालक के रूप में शब्बीर के होने की तहरीर ली है।
बोलेरो में सवार शब्बीर के बेटे समीर को भी नामजद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों गाड़ी ठीक से चलाना नहीं जानते हैं। उनके पास यह बोलेरो एक माह से है। यह किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है।
पुलिस क्षतिग्रस्त बोलेरो थाने लेकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे की नंबर प्लेट टूटकर गिर पड़ी। उसमें दूसरी नंबर प्लेट लगी मिली। टूटी नंबर प्लेट में यूपी 71 वी का नंबर निकला। दूसरे प्लेट में नंबर यूसीएस और अन्य अंक लिखा था। पुलिस ने चोरी की बोलेरो होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।