{"_id":"5c69afddbdec227f1c76c06d","slug":"111550430173-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल किसान की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल किसान की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयीपुर। मौरंग लदे ट्रक ने गुरुवार रात सवा नौ बजे साइकिल सवार को कुचल डाला। मौके पर किसान की मौत हो गई। हादसा देखकर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर ग्रामीणों को शांत करने पहुंची।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सधुवापुर गांव निवासी धर्मराज पासवान (50) रविवार रात साइकिल से घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचे था। तभी मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भाग निकला। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे अवधेश ने बताया कि खेत से पिता वापस आ रहे थे। गांव के सामने अक्सर मौरंग लदे ट्रक चालकों की लापरवाही से हादसे होते हैं। किसान के तीन और बेटे विनोद, शीशू, झुंझू और एक बेटी मैना देवी है। हादसे के बाद धाता विजयीपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। थानेदार वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
मां-बेटे समेत तीन घायल
विजयीपुर। किशनपुर थाने के रामपुर गांव निवासी कैलशिया देवी (65) बेटे रंजीत के साथ साइकिल से सिलमी गांव शादी समारोह में जा रही थी। नरैनी चौराहे के पास प्राइवेट बस की टक्कर से साइकिल सवार मां बेटा घायल हुए। महिला की हालत गंभीर है। किशनपुर थाने के सेमरिया पहाड़पुर निवासी ननकाई पल्वाहार भट्ठे का मुनीम है। खेमकरनपुर लोहिया पुल के पास बाइक सवार मुनीम कार की टक्कर से घायल हुए। पुलिस ने मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ब्यूरो