{"_id":"5c607a8dbdec224d04453e03","slug":"111549826701-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटा, प्लाई बोर्ड से दबकर छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा पलटा, प्लाई बोर्ड से दबकर छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्लाई बोर्ड लदा ई-रिक्शा पलटने से रविवार की दोपहर हाईस्कूल के छात्र की दबकर मौत हो गई। वह मौसी से मिलकर घर लौट रहा था। हादसा की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर देहात के मुंगीसापुर मंडी के पास सिलौना बुजुर्ग निवासी नरेंद्र तिवारी का बेटा ओमजी (15) हुसैनगंज में अपने मामा कुलदीप मिश्रा के घर में रहकर पढ़ता था। जेडी पब्लिक इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। जेल चौकी में ओमजी के चाचा सत्यम तिवारी कांस्टेबल हैं। ओमजी शहर के गंगानगर में रहने वाली अपनी मौसी के घर
मिलने आया था। यहां से लौटते समय पक्का तालाब बस स्टैंड पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर बैठा। रिक्शा में पहले से प्लाई बोर्ड लदा था। राधानगर चौकी क्षेत्र में अशोक नगर के पास रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। प्लाई बोर्ड हटाकर छात्र को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर कानपुर देहात से परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
27- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन
ई-रिक्शा पलटा, हादसे में छात्र की मौत
मूलरूप से कानपुर देहात निवासी छात्र मामा के यह रहकर पढ़ाई करता था
मौसी से मिलने के बाद लौट रहा था, राधानगर चौकी क्षेत्र के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो