{"_id":"5b2feab84f1c1bf86e8b9ac4","slug":"111529866936-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह प्रवेश में जाने को निकले, रास्ते में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह प्रवेश में जाने को निकले, रास्ते में मौत
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह प्रवेश में जाने को निकले, रास्ते में मौत
मलवां थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव के पास बाइक ने मार दी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कानपुर बेटे के गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव निवासी गंगाराम पाल (72) गांव में पत्नी रामदेई के साथ रहते थे। उनके तीन बेटे धनीराम, रतीराम, झल्लू गुजरात प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कानपुर में रतीराम ने नए घर का निर्माण कराया है। गृहप्रवेश में परिवार के साथ जाने को निकले थे। परिवार के लोगों को मलवां हाईवे पहुंचने के लिए दूसरे साधन से भेजा था। खुद पीछे पैदल निकले थे। घर से कुछ ही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। उनके बेटों को रिश्तेदारों ने हादसे की सूचना दी। कानपुर से परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिवार में कोहराम मचा रहा।