फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बीडीसी को वाहन से खींचकर मारपीट

बीडीसी को वाहन से खींचकर मारपीट

Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी को वाहन से खींचकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। खजुहा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सीडीओ को सौंपने के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जोनिहां चौराहे के पास एक बीडीसी सदस्य को वाहन से खींचकर मारापीटा और धमकाया गया। आरोप ब्लाक प्रमुख समर्थकों पर लगाते हुए बिंदकी कोतवाली में तहरीर दी गई है।

बहादुरपुर वार्ड के बीडीसी सत्तार हुसैन ने बताया कि वह अपने कार से ललौली से बिंदकी आ रहे थे। जोनिहां में एक साथी को उतारने के लिए रुके। उसी दौरान दो कार सवारों ने ओवरटेक कर उनके वाहन के आगे अपना वाहन लगा दिया। आरोप है कि बिना कुछ बताए प्रमुख के पति के छोटे भाई जितेंद्र सिंह और उनके साथी शमशाद व शैलेंद्र उन्हें मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान चौथा साथी बीडीसी निर्भर दूर खड़ा रहा। उधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुतीक्षण सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ भी है तो उनके समर्थकों का इससे कोई लेनादेना नहीं है। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य को वाहन से खींचकर पीटा
प्रमुख समर्थकों पर आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed