{"_id":"6afb4bd7ffb70d5f5f0332b8","slug":"the-wanted-accused-surrendered-in-court-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160670-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वांछित आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वांछित आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में वांछित चल रही शीला पत्नी जनार्दन यादव ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के प्रयास से भयभीत होकर उसने यह कदम उठाया।
न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार भेज दिया। इस मामले में अब तक नामजद और विवेचना के दौरान प्रकाश में आए 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान गोसाईपुर निवासी रमाकांत यादव ने 22 सितंबर को पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी थी कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बाइक से गिढ़नी बाजार जा रहे थे।
इसी दौरान राकेश यादव के घर के सामने पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनकी बुलेट रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने ब्रह्मानंद की आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो ब्रह्मानंद गंभीर रूप से घायल मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ी