{"_id":"6afb4ab5ea5d24728006edd7","slug":"equipment-worth-thousands-including-a-blood-pressure-machine-was-stolen-from-the-labor-room-of-a-womens-hospital-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-173433-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला अस्पताल के लेबर रूम से ब्लड प्रेशर मशीन सहित हजारों के उपकरण हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला अस्पताल के लेबर रूम से ब्लड प्रेशर मशीन सहित हजारों के उपकरण हुए चोरी
Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के महिला अस्पताल में कर्मचारियों के अनुसार इस खिड़की से घुसे चोर-संवाद
पूरनपुर। महिला अस्पताल में खिड़की खोलकर घुसे चोरों ने लेबर रूम से वजन, ब्लड प्रेशर मापी मशीन सहित हजारों के उपकरण चोरी कर लिए। सोमवार को पुलिस ने महिला अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मियों से जानकारी की।
महिला अस्पताल में चोरी की घटना शनिवार रात को हुई। अस्पताल के ट्रायल रूम की खिड़की खोलकर घुसे चोर लेबर रूम में पहुंचे। चोरों ने लेबर रूम से वजन मशीन, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन आदि हजारों के उपकरण चोरी कर लिए।
सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि रविवार को चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। रविवार रात चोर फिर खिड़की खोलकर पहुंचे। रूम में सो रही दो एएनएम की आहट पर आंख खुली। एएनएम ने सुरक्षा गार्ड को बुलाने की बात कहते हुए शोर-शराबा किया। इस पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि सोमवार को महिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मी/ चौकीदार, एमसीएच विंग के जागन लाल की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी की जानकारी कर्मियों से ली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला अस्पताल में तीन सुरक्षा गार्डों की तैनाती है। जिनकी आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद