{"_id":"6afb4ad64562562ff406ed16","slug":"84-e-mail-ids-and-61-accounts-were-found-on-the-mobile-phone-etah-news-c-163-1-eta1014-160275-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 84 ई-मेल आईडी और 61 खाते मोबाइल में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 84 ई-मेल आईडी और 61 खाते मोबाइल में मिले
Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क की परतें खोलने में पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम साक्ष्य मिले हैं।
गिरफ्तार उत्कर्ष वर्मा के मोबाइल में 84 अलग-अलग ई-मेल आईडी के लॉगिन और 60 बैंक खाते मिले हैं। महादेव ट्रेडर्स के बैंक खाते में करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस को मोबाइल में ‘बॉनस ग्रुप राना-11 यशु’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप की चैट मिली है। इसमें रुपये के लेनदेन से जुड़ी जानकारियां हैं। पुलिस ने इन डिजिटल साक्ष्य को पेनड्राइव में सुरक्षित कर लिया है। अब ई-मेल खातों, बैंक स्टेटमेंट और चैट के जरिये गिरोह के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेनदेन की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छह साइबर शिकायतें मिली हैं। इनमें करीब 124970 रुपये की धनराशि का उल्लेख है।
पुलिस संदिग्ध बैंक खातों के लेनदेन और शिकायतों में दर्ज रकम का मिलान कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि खातों में रकम कहां से आई और किन-किन खातों में भेजी गई। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके कथित संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। संवाद