{"_id":"599c7cc64f1c1b61038b471d","slug":"101503427782-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर कूड़े में डाल सिपाही के पति की कार छोड़ दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहरीर कूड़े में डाल सिपाही के पति की कार छोड़ दी
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीर कूड़े में फेंक सिपाही के पति की कार छोड़ी
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा चौराहे पर ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाले कार सवार पर कोई कार्रवाई किए बिना पुलिस ने उसे छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार सवार को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था। पुलिस ने तहरीर कूड़े में फेंक दी। कार चालक के महिला सिपाही का पति होने से इलाकाई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
शहर की नई बस्ती आबूनगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि वह ई- रिक्शा चलाता है। पथरकटा चौराहे के पास 19 अगस्त की रात पहुंचा था। तभी सामने से तेज रफ्तार आए कार सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उसे चोटें लगीं। उसने 100 नंबर पर सूचना दी थी। आबूनगर पुलिस आरोपी व उसकी कार को चौकी ले गई थी। इसके बाद कोतवाली पहुंचा दिया था।
आरोपी कार सवार बीएसएफ जवान है। पहले वह पुलिस के सामने खुद का रौब झाड़ता रहा। पुलिस ने उसे इलाज कराकर आने की बात कहकर टरका दिया। वह दूसरे दिन तहरीर लेकर कोतवाली गया। यहां आरोपी व उसकी कार गायब मिली। उसकी तहरीर पर तीन दिन बाद तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने बताया कि आरोपी एक महिला कांस्टेबल का पति था। उन्होंने मामला कोतवाल पहुंचा दिया था। कोतवाली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रिक्शा चालक को बुलाया गया है। उसका खर्च कार सवार से दिलाया जाएगा।
- ई रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो