{"_id":"6355902d3feb8660ee5b80e8","slug":"crime-up-news-orai-news-orai-fatehpur-news-knp72484400","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक ने एसडीएम और चौकी प्रभारी की गाड़ी में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक ने एसडीएम और चौकी प्रभारी की गाड़ी में मारी टक्कर
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। मध्य प्रदेश से बालू लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रक चालक ने बंगरा चौराहे पर एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी को चेकिंग करता देखकर वाहन भगा दिया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक को रोकने को लेकर ट्रक चालक ने एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ियों में टक्कर मार दी। एसडीएम ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। बंगरा चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी, दो सिपाही बाल-बाल बच गए। बंगरा चौकी प्रभारी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
शनिवार रात एसडीएम अंगद सिंह गार्ड विक्रम यादव, रमाकांत तथा बंगरा चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी, सिपाही राहुल सिंह और सौरभ सिंह के साथ बंगरा चौराहा पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे बालू से ओवरलोड ट्रक के चालक ने चेकिंग देख गाड़ी भगा दी।
दोनों अधिकारियों ने ट्रक का पीछा कर लिया। ट्रक चालक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया की ओर भागने लगा। बंगरा चौकी प्रभारी ने ट्रक रोकने के लिए गाड़ी आगे लगा दी। ट्रक चालक ने बंगरा पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक चालक का रुख देखकर एसडीएम अंगद सिंह ने गाड़ी से छलांग लगाकर जान बचाई। ट्रक चालक एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारते हुए औरैया के ओर भाग निकला। एसडीएम ने औरैया एसपी और डीएम को सूचना दी। इटावा के पास ट्रक पकड़ लिया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग गया है।
इस मामले में एसडीएम अंगद सिंह का कहना है कि ट्रक उनकी ओर तेजी से आ रहा था, जिससे वे गाड़ी से कूद गए। ट्रक पकड़ लिया गया है, उसका मालिक सचिन यादव बताया जा रहा है।
एसपी रवि कुमार का कहना है कि टीम को मध्यप्रदेश की सीमा से ओवरलोड ट्रकों को थानाक्षेत्र से निकलने की सूचना मिली थी। इस पर बंगरा चौकी पुलिस और एसडीएम ने ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग लगा रखी थी। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक पुलिस व एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भाग गया। ट्रक खड़ा कर चालक मौके से भाग गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाल की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय
बालू खनन में चेकिंग के दौरान कोतवाल का न होना लोगों का चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं गोपालपुरा में बालू ट्रकों से अवैध वसूली होने की चर्चा भी जोरों पर है। दो माह पहले डीएम और एसपी ने देर रात बालू खनन से नाराज तत्कालीन एसडीएम, कोतवाल और बंगरा चौकी को पुलिस स्टाफ को हटा दिया था।