{"_id":"637a7b66bd874170144d11b4","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp729369370","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक धर्मांतरण में फरार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक धर्मांतरण में फरार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी जानसन जैकब। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में फरार 15 वें आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से एक आधारकार्ड बरामद किया गया है। बरामद आधारकार्ड पुलिस धर्म परिवर्तन कराए गए युवक का होना बता रही है।
हरिहरगंज स्थित इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया में 15 अप्रैल को सामूहिक धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण में 36 नामजद और 20 अज्ञात पर सामूहिक धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी, प्रलोभन देने का मुकदमा दर्ज किया था। चर्च के पादरी विजय मसीह समेत 14 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
सीजेएम कोर्ट से फरार रत्ना दाउद समेत 42 के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि धर्म परिवर्तन के फरार एक आरोपी के लखनऊ बाईपास में प्रयागराज जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार करने की रविवार सुबह सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम जानसन जैकब बताया। वह मिशन हास्पिटल में रहता है। उसकी मां गीता हास्पिटल में नर्स है। धर्मपरिवर्तन के मुकदमे में नामजद था। मुकदमे के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
तलाशी में एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला। पुलिस के मुताबिक आधार कार्ड संजय अल्बर्ट फ्रांसिस का है। वह कृष्णा कालोनी हरिहरगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आधार कार्ड संजय का है। धर्म परिवर्तन के बाद नया नाम संजय अल्बर्ट फ्रांसिस देकर आधार बनवाया गया है। आरोपी ने कबूल किया ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू-मुस्लिम धर्म के लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराते हैं।
जानसन की मां, पिता, भाई मुकदमे में फरार
सामूहिक धर्म परिवर्तन के मुकदमे में जानसन जैकब का पिता, मां और भाई भी फरार चल रहे है। हिंदू सगंठन के पदाधिकारी की ओर से 15 अप्रैल को दर्ज कराए मुकदमे में जानसन का पिता नरहरि याकूब मसीह, मां गीता मसीह भी नामजद हुए थे। वह फरार चल रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद भाई बैनी जैकब भी नामजद कर वांछित किया गया है। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। इनके अलावा करीब 41 लोग फरार हैं। संवाद