{"_id":"6361731d7310b62efa00dbaf","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp726060656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव के बाद घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव के बाद घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव कर लाठी-डंडे से हमला किया गया। पुलिस ने चार लोगों पर बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी राजेंद्र कुमार सविता ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे घर में लेटे थे। पड़ोसी घनश्याम साहू व उसकी पत्नी गीता गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर घनश्याम, गीता और उनके पुत्रों तूफान, भोले अपने घर की छत पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इसके बाद चारों लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस आए। उस पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया। उसका सिर फट गया और शरीर में काफी चोट लगी।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। वे लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुरानी रंजिश के चलते भी पड़ोसी परिवार हमला कर चुका है। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)