{"_id":"63374acd85e722320b79a389","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp72103664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदे के बाद 8.60 लाख हड़प दूसरे को बेच डाली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौदे के बाद 8.60 लाख हड़प दूसरे को बेच डाली जमीन
विज्ञापन
फतेहपुर। भतीजे से जमीन का सौदा 8.60 लाख रुपये में तय कर राशि को बड़े अब्बा ने हड़प लिए। शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार सिंह के हस्तक्षेप पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी मोहम्मद इकबाल कुरैशी ने एसपी से शिकायत में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में मध्यप्रदेश के भोपाल में रहता है। उसने बड़े अब्बा अब्दुल सुभान को 21 जुलाई 2018 को 8.60 लाख रुपये में जमीन खरीदने की बात पर दिए थे। लेनदेन की लिखापढ़ी भी की गई थी। पेपर पर कीथी।
इसके बावजूद सुकेती गांव स्थित उस जमीन को धोखाधड़ी कर बड़े अब्बा ने 10 जनवरी और 11 अप्रैल 2022 को सिमौर गांव की रामप्यारी को बेच दिया। इसमें उसके चाचा मोहम्मद उमर ने सहयोग किया है। उसने रुपये वापस मांगे तो अब्दुल शुभान ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उसने मामले की शिकायत थाने में की, कोई सुनवाई नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।