{"_id":"6334a67268a80c448a4e1a8e","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp720669851","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : बीच सड़क पर कार खड़ी करने वाले उप निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : बीच सड़क पर कार खड़ी करने वाले उप निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
खागा। कोतवाली खागा में तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार कटारिया को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की शाम निलंबित कर दिया। उन पर 25 सितंबर की शाम को खागा पूर्वी बाईपास पर बीच सड़क पर कार खड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें कार का लॉक तोड़कर बाहर निकाला था।
घटनाक्रम कुछ इस तरह हुआ था। 25 सितंबर की शाम को संजीव कटारिया निजी कार से खागा पूर्वी बाईपास की ओर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े आठ बजे लोगों ने देखा कि हाईवे से चंद कदम पहले पूर्वी बाईपास पर कार बीच सड़क पर खड़ी है। लोगों को शंका हुई, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला और पुलिस को खबर दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर देखा तो संजीव कटारिया बेसुध हालत में पड़े थे।
काफी शोर मचाने के बाद व फोन करने पर भी वह नहीं उठे। इसके बाद लॉक को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। चर्चा थी कि उन्हें इस कदर शराब पी रखी थी कि उन्हें होश नहीं था। हालांकि इंस्पेक्टर खागा ने यह कहा था कि उनकी तबीयत खराब होने के कारण ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
प्रकरण समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ तो पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच कराई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में संजीव कुमार कटारिया को निलंबित कर दिया गया है।