फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ashok Singhal's contribution to the construction of the Ram temple was remembered in Mann Ki Baat.

Fatehpur News: मन की बात में अशोक सिंघल के राममंदिर निर्माण योगदान को किया याद

Sun, 27 Sep 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ashok Singhal's contribution to the construction of the Ram temple was remembered in Mann Ki Baat.
फोटो-03-शाह में कार्य कर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष। संवाद
फतेहपुर। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संबोधित मन की बात कार्यक्रम का 138वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। जिले के सभी 23 मंडलों के 2,364 बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ मंडल स्थित बूथ संख्या 152 शाह में मन की बात सुनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस संस्करण में विहिप के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर याद किया गया। उनके त्याग, तपस्या और राममंदिर निर्माण में भूमिका का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के आंवला किसानों और समूह की महिलाओं की चर्चा सुखद रही। पंजाब के पूर्व खिलाड़ी राजेंद्र सिंह की ओर से खिलाड़ियों की सफलतम तलाश की चर्चा भी हुई। जिलाध्यक्ष ने मौजूद कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय हांडा, जिला संयोजक नीरज सिंह और सह संयोजक कुलदीप भदौरिया, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, सुशील सिंह चंदेल, ऐश्वर्य सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-03-शाह में कार्य कर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष। संवाद

फोटो-03-शाह में कार्य कर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed