फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,fatehpur,talab me duba balak

नहाते समय तालाब में डूबा किशोर, कोहराम

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime news,fatehpur,talab me duba balak
रिशु की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अमौली। नहाने के लिए एक तालाब पर पहुंचे किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार की शाम को हुआ। रातभर परिजन खोजबीन करते रहे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देख उसे बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए आधे घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र के रुसिया गांव निवासी रामराज दिल्ली में रहकर काम करते हैं। यहां उनकी पत्नी निर्मला देवी व बेटे रिशू (15) व अखिलेश रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा ज्वाला, रामराज के साथ दिल्ली में रहता है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे रिशू घर से बिना बताए निकला था। वह देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की, तो कुछ लोगों ने बताया कि रिशू घर से आधा किमी दूर बबई में पंकज उमराव के नलकूप के पास स्थित तालाब की ओर जा रहा था। परिजन तालाब पर बने पक्के घाट पर पहुंचे, तो वहां पर रिशू के कपड़े मिले।
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रातभर रिशू की तालाब में तलाश की। शुक्रवार की सुबह उसका शव तालाब में पानी पर उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आधे घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया रिशू की नहाते समय तालाब में डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed