{"_id":"6123ee028ebc3e79eb1952fb","slug":"crime-gunshot-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6478358185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार निर्माण का विरोध करने पर टेंपो चालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार निर्माण का विरोध करने पर टेंपो चालक को मारी गोली
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के फायर स्टेशन के पीछे दीवार निर्माण का विरोध करने पर सोमवार सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
शांति नगर मोहल्ला निवासी अविनाश केशरवानी (40) किराये पर गाड़ी चलाता है। अविनाश के छोटे भाई प्रकाश की शांति नगर में ही मिठाई की दुकान है। प्रकाश ने बताया कि पड़ोसी फैज, उसका ससुर यार मोहम्मद व उसके परिवार के अन्य लोग मिलकर घर के पीछे की नाली की जगह पर दीवार का निर्माण करा रहे थे।
नाली से उनके घर का पानी निकलता है। इसकी सूचना पर भाई अविनाश मौके पर पहुंचे और दीवार बनाने से मना किया। तभी फैज और यार मोहम्मद में अविनाश से गाली गलौज की और भाग जाने की धमकी दी। वाद-विवाद के दौरान ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि फैज और यार मोहम्मद अपनी छत पर चढ़ गए और तमंचे से अविनाश पर गोली चला दी। गोली लगने से अविनाश घायल हो गया। फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल अनूप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फैज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।