फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime, FATEPUR NEWS

लेनदेन के विवाद में ट्रक मालिक को बंधक बनाया

Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime, FATEPUR NEWS
कोयला लदा ट्रक। - फोटो : FATEHPUR
औंग (फतेहपुर)। लेनदेन के विवाद में एक ढाबा संचालक ने सोमवार की शाम ट्रक मालिक, चालक व खलासी को बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह से ट्रक मालिक ने 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी। अपहरण और बंधक बनाने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन करते ढाबे तक पहुंच गई। बंधक ट्रक, मालिक, उसके चालक व खलासी को बरामद किया। ढाबा संचालक को पुलिस साथ ले गई। औंग पुलिस ने दोनों पक्षों को मंगलवार शाम कल्यानपुर थाने पुलिस के साथ भेजा। कल्यानपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

झारखंड प्रांत के झरिया निवासी अब्दुल वहाब कोयला कारोबारी हैं। उनका बेटा दिलनाज खुद के ट्रक से भाड़ा उतारने आता-जाता है। ट्रक का चालक मोहम्मद इम्तियाज और खलासी धर्मेंद्र हैं। हाईवे पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के पास एक ढाबा के सामने सोमवार की शाम ट्रक खड़ा था। अचानक स्कार्पियो सवार पहुंचे। कुछ देर बातचीत के बाद स्कार्पियो सवारों ने ट्रक मालिक, चालक और खलासी को जबरन स्कार्पियो में बैठा लिया। स्कार्पियो सवारों में एक व्यक्ति ट्रक ले गया। इधर, स्कार्पियो सवार ट्रक मालिक, चालक, खलासी को औंग थाना क्षेत्र हाईवे के एक ढाबे में ले गए। दिलनाज ने बताया कि उससे सात लाख रुपये बकाया होने की बात कह रुपये मांगे गए। उसे एक कमरे में कुर्सी पर रस्सी से बांध दिया। हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसका फोन छीनकर रख लिया। उसने रुपये मंगाने के लिए घरवालों से बातचीत के लिए फोन मांगा। करीब नौ बजे रात को फोन दिया। घरवालों से बातचीत के बहाने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दिलनाज ने बताया कि कोयला सप्लाई के लिए उसके पिता किराये पर बिंदकी में रहते हैं। पिता ने एक साल पहले ढाबा मालिक के भट्ठे में 12 ट्रक कोयला भेजा था। बाद में भट्ठा मालिक ने कोयला खराब होने की बात कही थी। दो ट्रक कोयला लौटाया था। ढाबा मालिक ने सात लाख का बकाया होने की बात कही थी जबकि एक लाख 65 हजार का बकाये का पंचायत में लेनदेन हो गया था। जबरन वसूली के लिए ढाबा मलिक ने उसके साथ घटना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ढाबा मालिक का कहना है हिसाब में सात लाख बकाया था, जिसका कारोबारी ने चेक भी काटकर दिया था। अब रुपये लौटाने में उसकी नीयत बिगड़ चुकी है। औंग एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि रात को ही पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। पक्षों को कल्यानपुर थाने भेजा गया है। थानेदार कल्यानपुर विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामला लेनदेन का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी सभी को थाने में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed