फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

Fatehpur News: कोर्ट में झूठा शपथ पत्र देने पर मुकदमा

Thu, 24 Nov 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। लापता किसान की जमीन हड़पने के लिए कोर्ट में झूठा शपथ पत्र दाखिल करने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

आलमगंज निवासी चंद्रावती ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि 12 सितंबर 2011 से पति दातादीन लापता हैं। उसके पुत्र संदीप कुमार ने काफी खोजबीन के बाद 17 सितंबर 2011 को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसे कुछ समय पूर्व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर चार की नोटिस मिली। नोटिस में सगीर अहमद बनाम दातादीन के नाम वाद दाखिल किया गया है। नोटिस की जांच कराई तो पता लगा कि गांव के ही सगीर अहमद, ताहिर, इसरार अहमद ने कूटरचना कर पति के नाम की जमीन हड़पने का प्रयास किया है। गलत तथ्यों के आधार पर वाद दाखिल किया गया। इसमें वादी सगीर अहमद है।
विज्ञापन

वाद में ताहिर व इसरार गवाह है। उन लोगों ने कोर्ट में झूठा शपथ पत्र दाखिल किया है। पति के गायब होने का फायदा उठाकर एक पक्षीय आदेश भी कोर्ट से कराया है। शपथ पत्र में बताया है कि 17 मई 2016 को गांव में पंचायत हुई। पंचायत के सामने पति ने रुपये उधार लेने की बात स्वीकारी और रुपये न लौटाने की बात कही है। पति 2011 से लापता हैं। आशंका है कि इन लोगों ने जमीन हड़पने के लिए पति की हत्या कर दी या फिर कहीं छिपाए हैं। इसकी शिकायत आठ सितंबर को पुलिस से की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि एससी/एसटी, जालसाजी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed