{"_id":"631f8063568f6c6bdf4d86c4","slug":"crime-fatehpur-news-knp7178019139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एचटी लाइन के करंट से मजदूर की गई जान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एचटी लाइन के करंट से मजदूर की गई जान, मचा हड़कंप
Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुकेश कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में स्लैब डालने में प्रयोग होने वाली मिक्सर मशीन को तैयार कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पहाड़पुर गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ बराती लाल (30) गांव के रहने वाले राजेंद्र पाल के मिक्सर लिफ्टर मशीन से स्लैब डालने में मजदूरी करता था।
सोमवार को मशीन स्लैब डालने के लिए ले जानी थी। इसलिए सुबह मुकेश खेत में खड़ी मशीन के पास पहुंचा और उसके ऊपर चढ़कर उसके उपकरण व्यवस्थित करने लगा। अचानक उसका हाथ ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे वह झुलसकर सिर के बल नीचे मशीन के एक एंगल पर आकर गिरा। इससे उसे गंभीर चोट भी लग गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मुकेश की रास्ते में ही मौत हो गई। घर में उसकी पत्नी अनीता और एक साल का पुत्र किशन है।