फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः संगम एक्सप्रेस में महिला से सोने की चेन लूटी .

Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। संगम एक्सप्रेस में महिला यात्री से चेन लूट हो गई। महिला ने कानपुर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट वहां से फतेहपुर जीआरपी को स्थानांनतरित की गई है।
विज्ञापन

कानपुर कल्यानपुर पुराना शिवली रोड निवासी नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री रचना यादव 26 अगस्त को प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल संगम एक्सप्रेस से जा रही थी। वह एसटू कोच में सीट नंबर 72 पर बैठी थी। ट्रेन खागा स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंची थी, तभी लुटेरे ने उनके गले से झपट्टा मारकर ने सोने की चेन छीन ली और ट्रेन से कूदकर भाग निकला। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। महिला ने एफआईआर में बताया कि लुटेरा सफेद शर्ट पहने था।
विज्ञापन

सामने आने पर वह पहचान लेगी। उसकी चेन करीब आठ ग्राम की थी। लूट के बाद उसने टोल फ्री 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कानपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सूर्यकांत पंडित ने बताया कि कानपुर से एफआईआर स्थानांतरित होकर आई है। घटनास्थल की जांच की गई है। संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed