फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः फर्जी कंपनियों के तीन संचालकों पर मुकदमा

Thu, 01 Sep 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। फर्जी कंपनियां खोलकर धोखाधड़ी के मामले में तीन संचालकों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रतापनगर निवासी शिवप्यारे ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि 2013 में उसकी मुलाकात मुराइनटोला हनुमान मंदिर में दूलापुर निवासी रामआसरे प्रजापति से हुई थी। रामआसरे उक्ता कोआपरेटिव बोर्ड सोसायटी जागेश्वरी वेस्ट मुंबई का डायरेक्टर है। कंपनी में रुपये जमा करने पर साढ़े छह साल में दोगुना मिलने की बात कही। कंपनी का कार्यालय मुराइनटोला विवेक विला ऑगनबाड़ी केंद्र की पहली मंजिल पर संचालित था। उसने विश्वास में आकर 12 लाख रुपये कंपनी में फिक्स और आरडी के तहत जमा किए थे। उसे बांड भी दिए गए। इस बीच रामआसरे ने कंपनी के मुख्य प्रबंधक पश्चिम बंगाल के अरविंद नगर निवासी अवधूत कुमार और 109 उक्ता कोआपरेटिव बोर्ड सोसायटी जागेश्वरी वेस्ट मुंबई निवासी चेयरमैन डॉ. पृथ्वीपाल सिंह सेठी से मुलाकात कराई। उन लोगों ने कंपनी के कर्मचारी बनकर रुपये कमाने का लालच दिया। उसका आधार कार्ड, पैनकार्ड, फोटो लिए और कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए। जनवरी 2021 में उसके जमा रुपयों का भुगतान नहीं होने पर धोखाधड़ी का पता लगा।
तभी पता चला कि उसे डायरेक्टर बनाकर कुछ फर्जी कंपनियां खोलकर रामआसरे और उनके साथियों ने लोगों की रकम जमा कराई है। उसके नाम हस्ताक्षर की रसीदें दी है। लोगों का धन हड़पा है। उसने विरोध किया तो रामआसरे ने जाति सूचक शब्द बोले और जान से मारने धमकी देकर भगा दिया। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी, कूटरचना, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

शिवप्यारे ने बताया कि उसके नाम पर लाइफ स्टाइल कास्मेटिक्स लिमिटेड, बेसिल केमिकल्स एंड एडीरिक्स लिमिटेड, ओडीएस इस्टेट एंड एग्रो फार्म्स लिमिटेड, सुधाकर रबर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, यौहन अर्थ एक्वाशाफ्ट लिमिटेड, स्टेपिन कंज्यूमर सर्विसेज लिमिटेड, एम स्टोर रिटेल मार्केटिंग लिमिटेड, एलबाईसीए फाइनेंस लिमिटेड, रियान मैच्युल बेनीफिट निधी लिमिटेड, जेड मैच्युल बेनीफिट निधी लिमिटेड, मल्टीएक्स फाइफ केयर इश्योरेंस सर्विसेज लिमिटेड, प्रोटेक्ट इश्योरेंस सर्विसेज लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनियां खोलीं र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के भीतर रामआसरे प्रजापति, अवधूत कुमार मंडल और डॉ. पृथ्वीपाल सिंह सेठी के खिलाफ लोगों ने धोखाधड़ी और धन हड़पने के पांच मुकदमे पहले दर्ज हो चुके हैं। अब छठवां मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने निवेशकों की 10 करोड़ की रकम हड़पी है। पुलिस विवेचना किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed