{"_id":"6310f4c3b2f9b87580666979","slug":"crime-fatehpur-news-knp715875032","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः बैनामे के बाद रुपये हड़पे, दो सराफा समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः बैनामे के बाद रुपये हड़पे, दो सराफा समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में बैनामे के बाद रुपये हड़पने में दो सराफ समेत चार के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, हत्या की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे रहने वाले विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि बिंदकी तहसील के कोटिया गुनीर में उसका एक प्लॉट था। प्लॉट का 10 लाख रुपये में सराफ शिवबाबू सोनी निवासी आवास विकास कॉलोनी, ईडब्लूएस, थाना कोतवाली शहर, गौरव सोनी निवासी लाठी मोहाल थाना कोतवाली शहर और ओमप्रकाश निवासी चखेड़ी थाना मलवां, सचिन निवासी चंदियाना सौदा तय हुआ था। एक 1.80 लाख रुपये एडवांस दिए थे। अगस्त 2017 में बिंदकी तहसील बुलाकर जल्दबाजी में बैनामा भी करा लिया। बैनामे के दौरान दो लाख की चेक और नगद रुपये बैग में देना दिखाया।
बैनामे के बाद उसने रुपये मांगे। तो दूसरे दिन देने की बात कही। इसके बाद से टालमटोल करते रहे। चारों लोग 30 जनवरी 2022 को उसे घर के पास मिले। रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद उसके घर में घुसकर पीटा। पत्नी मिथलेश ने बीच-बचाव किया तो उनसे भी अभद्रता की व हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। चारों ने 8.20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।