{"_id":"630e47020cc7187251653b75","slug":"crime-fatehpur-news-knp715492110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः अपहृत किशोरी निकली गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः अपहृत किशोरी निकली गर्भवती
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी गर्भवती निकली है। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि उसने अपहरण करने वाले मुस्लिम युवक के साथ मंदिर में शादी रचाई है।
किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। उन्नाव जिले के बांगरमऊ का तकिया निवासी दिलशाद 17 अगस्त को बहलाकर अपहरण कर ले गया था। किशोरी के पिता के साथ दिलशाद हरियाणा में काम करता था। किशोरी पिता से मोबाइल पर बातचीत करती थी। तभी दिलशाद ने किशोरी का नंबर उसके पिता के मोबाइल से निकाल लिया था। किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर हरियाणा ले गया था। किशोरी को पुलिस ने 26 अगस्त को खोज निकाला। उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस को किशोरी ने बताया कि हरियाणा प्रांत के फतेहाबाद जिले के भट्टू कला कस्बे में उसने विवाह किया है। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयान का अवलोकन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।