फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः दंपती को पीटकर सोने की चेन लूटी

Tue, 30 Aug 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
चौडगरा। हाईवे पर कार सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश मारपीट कर महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकला। दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर दूसरे बदमाश की तलाश में कानपुर रवाना हुई है।
विज्ञापन

औरेया जिला सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शिवनारायण सिंह बारिश के बीच कार से पत्नी को लेकर प्रयागराज की ओर जा रहे थे। मौहार पुल पर बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। कार के सामने बाइक सवार दोनों लुटेरे कांच की टूटी बोतल, ईंट पत्थर लेकर खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी शिवनारायण कार का गेट खोलकर उतरे। बदमाश शिवनारायण पर झपट पड़े। हाथापाई करने पर शिवनारायण की पत्नी बाहर आ गई। वह बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान एक बदमाश ने पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। मौके पर मौजूद लोग कार सवारों के पास जाने लगे। तभी चेन लूटने वाला बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन

दूसरे बदमाश को शिवनारायण ने पकड़ लिया। महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लिया। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि बदमाशों की बाइक थाने में खड़ी कराई गई है। बदमाश कानपुर का रहने वाला है। उसके साथी की तलाश में फोर्स रवाना हुआ है। उधर, कार सवारों से लूटपाट के पहले ट्रक और कंटेनर चालकों से लूटपाट की ग्रामीणों में चर्चा होती रही। पुलिस इस घटना के संज्ञान में नहीं होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed