फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुर-दुष्कर्म पीड़िता पर खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Tue, 30 Aug 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ लखनऊ के युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की ओर से दर्ज मामले में कोतवाली पुलिस 27 अगस्त को मृतक के भांजे को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

भिटौरा बाईपास इलाके की रहने वाली एक महिला ने 20 अक्तूबर 2021 को करेहटा ऐशबाग निवसी विजयपाल उर्फ पप्पू और उसके भांजे सक्षम पाल उर्फ हिमांशू के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने घटना 18 सितंबर 2021 की बताई थी। विवेचक अजीत सिंह ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद दुष्कर्म की धारा में मुकदमा तरमीम किया था। उसके बाद 27 अगस्त को हिमांशू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। अब लखनऊ के बाजार खाला थाने से सदर कोतवाली में मुकदमा स्थानांतरित होकर आया है।
विज्ञापन

लखनऊ ऐशबाग करेहटा पुराना हनुमान मंदिर निवासी रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि फतेहपुर की एक महिला ने बेटे विजय पाल को दो साल से प्रेम जाल में फंसा रखा था। वह 17 दिसंबर 2021 को घर आई थी। उससे और बेटे विजय पाल से झगड़ने लगी थी। शादीशुदा होने के बावजूद महिला ने विजय पाल से दूसरी शादी की बात कही। विवाद के बाद पुलिस बुला ली। थाना बाजार खाला में समझौता हुआ। महिला और बेटा एक साथ रहने के लिए घर आ गए। 18 दिसंबर 2021 को महिला दबाव बनाकर बेटे को फतेहपुर लेकर चली गई। 19 दिसंबर 2021 की शाम बेटे के जलने की खबर मिली। कानपुर में भर्ती होने का पता लगा। वह लोग कानुपर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि महिला की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जान देने का प्रयास किया है। 25 दिन बाद विजयपाल की मौत हो गई थी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि महिला के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
इलाज के दौरान विजय पाल का एक वीडियो सामने आया था। मृत्यु पूर्व वीडियो में विजय पाल बता रहा था कि उसे महिला जबरदस्ती लखनऊ से लेकर आई थी। महिला ने अपनी बहन व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह काफी झुलसने के बाद बेहोश हो गया था।

वीडियो में विजय पाल ने बाजार खाला थाने के दरोगा पर भी आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि महिला की शिकायत पर उसे थाने में दरोगा ने जमकर पीटा था। उसके बाद जबरन साथ घर भेज दिया। उसने महिला के साथ फतेहपुर जाने के लिए मना किया था। दरोगा ने साथ जाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed