{"_id":"6308cf12f451a3617d2edf46","slug":"crime-fatehpur-news-knp7146978125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हरदो प्रधान समेत दो को जेल, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हरदो प्रधान समेत दो को जेल, पढ़िए पूरा मामला
Fri, 26 Aug 2022 07:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले के खागा में हरदो लंबरदार मार्केट के सामने कार के बोनट पर शराब व गाड़ी के अंदर दूसरे का शस्त्र रखने में फंसे हरदो प्रधान नागेंद्र यादव न उनके साथी अर्जुन को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। गुरुवार की रात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व एएसपी अनिरुद्ध कुमार किशनपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान हरदो लंबरदार मार्केट के सामने हरदो ग्राम प्रधान नागेंद्र अपनी कार के पास खड़े थे। कार के बोनट पर शराब की बोतल रखी थी। गाड़ी गलत तरीके से खड़ी की गई थी। एसपी की गाड़ी के चालक के सायरन बजाने पर भी शराब की बोतल नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी हुई थी। यह देख एसपी ने अपनी कार रोकी और पूछताछ की। उन्होंने कार की तलाशी कराई तो एक रायफल, कारतूस व खोखा मिले। पता चला कि रायफल घनश्याम का पुरवा निवासी रमेश की हैं। एसपी के निर्देश पर नागेंद्र यादव, अर्जुन व रमेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस प्रधान व अर्जुन को लेकर खागा स्थित कोर्ट पहुंची। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन