{"_id":"62e822c4f6042e38836c9ad7","slug":"crime-fatehpur-news-knp710713599","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
फतेहपुर। फंदे पर लटकती मिली कक्षा सात की छात्रा की मौत के मामले में एसपी से शिकायत की गई है। मामले में पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगा है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
ललौली थाने के मुत्तौर निवासी नवाब अली की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान कक्षा सात की छात्रा थी। पिता ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती छह जुलाई की शाम बेटी तालाब में नहा रही थी। तभी पड़ोसी की बेटी से विवाद हुआ था।
इस दौरान किशोरी की मां शाहीन बाजार गई थी। बाजार से शाहीन लौटी तो उसने बेटी को फंदे पर घर में लटकता पाया था। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को पड़ोसी परिवार ने घर में घुसकर मारा डाला था। उसके बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया था।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने किसी से कोई पूछताछ तक नहीं की।
मौके की जांच पड़ताल भी नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिली है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। शिकायत की जांच कर आख्या अधिकारियों को भेजी जाएगी।