{"_id":"62e821655986f5233634c452","slug":"crime-fatehpur-news-knp710713062","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
धाता। विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर मायके पक्ष लोग मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को खबर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
धाता थाना क्षेत्र के घटईपुर गांव निवासी रोशन लाल ने अपनी पुत्री निराशा देवी (25) की शादी करीब चार साल पहले अशोक कुमार रैदास निवासी अहमदपुर कुसुंभा से की थी।
शादी के बाद निराशा देवी को दो बच्चे भी हुए। रविवार की रात को अचानक मायके पक्ष को ससुरालीजनों ने खबर दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और उसने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
यह सुनकर मायके पक्ष के लोग तुरंत गांव पहुंचे तो शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पिता की सूचना पर धाता पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता रोशन लाल ने बताया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई और शव को लटका दिया गया।
उसने पति और जेठ पर घटना करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।