{"_id":"62e6d627ca9739311045e53b","slug":"crime-fatehpur-news-knp7105357122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर से 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
बिंदकी। मौरंग कारोबारी के घर से चोरों ने रविवार 10 लाख की जेवर, नकदी पार कर दी। चोर मोहल्ले में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
मुगलाही मोहल्ले के तकिया मैदान के पास रहने वाले इशरत अली उर्फ नीलू मौरंग कारोबारी हैं। वह बाहर वाले कमरे में रात को पत्नी नसरीन के साथ सो रहे थे। मेन गेट में लगे चैनर को खोलकर रविवार रात चोर घर में घुसा। दूसरे कमरे में रखी अलमारी खोलकर तीन लाख रुपये, सोने चांदी के सात लाख कीमत के जेवर चुराकर निकल गया।
घर से जाते समय चोर पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए। घटना की सुबह जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने चोरी की छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में झोला लेकर जाते हुए एक चोर दिखाई पड़ा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ चालू की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाया जा रहा है। कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।