फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

जहर पीकर थाने पहुंचे वृद्ध की मौत

Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। घरेलू विवाद में शराब में सल्फास घोलकर पीने के बाद हथगाम थाने पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। थाने पहुंचकर वृद्ध चिल्लाने लगा कि साहब, सल्फास खाकर आया हूं, मचा लो। पुलिस उसे अस्पताल में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कामापुर गांव निवासी रामआसरे (60) दोपहर को घर में किसी बात को लेकर बहू से विवाद के बाद थाने के सामने पहुंचा। थाने के सामने शराब में सल्फास की गोली घोलकर पी ली। उसके बाद जहर पीकर आने की बात बोलते हुए थाने पहुंचा। उसने पुलिस वालों से जान बचाने की गुहार लगाई। जहर खाने की बात सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इलाज के बाद उसे रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का बड़ा पुत्र दिलीप कुुमार उत्तराखंड में प्राइवेट नौकरी करता है। छोटा बेटा जितेंद्र रिश्तेदारी में गया था। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का बड़ी बहू से किसी बात पर विवाद हुआ था। अक्सर नशे में बहू से गाली-गलौज करता था। विवाद के बाद घर से निकला था। मृतक के बेटों के घर लौटने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed