{"_id":"627011aa054edc2f083693f7","slug":"crime-fatehpur-news-knp694565145","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जयराम नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में रविवार रात मौत हो गई। मृतका की बहन व भाभी ने ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राम मिलन की बेटी नीलम (28) की शादी 2014 में धर्मेंद्र पासवान निवासी जयराम नगर के साथ हुई थी। धर्मेंद्र ने बताया कि नीलम काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रात में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई थी। वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहन पूनम, भाभी रेनू ने बताया कि ससुरालीजन नीलम को प्रताड़ित करते थे। उसके दो बच्चे भी हैं। उन लोगों ने जहरीला पदार्थ नीलम को खिलाया है, जिससे उसकी मौत हुई है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
आठ माह पूर्व आशनाई के चलते धर्मेंद्र एक गांव की महिला को ले गया था। उसके साथ कोर्ट मैरिज भी करने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला को ले जाने के मामले में धर्मेंद्र छह माह तक जेल में था। दो माह पहले जेल से छूटकर आया था।