{"_id":"62555e825c79bb15d069c683","slug":"crime-fatehpur-news-knp6906884117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में लुटेरे पकड़ते ही लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में लुटेरे पकड़ते ही लूट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हमीरपुर में बदमाशों के पकड़े जाते ही पुलिस ने बिजौली मोड़ से पांच अप्रैल को लूटी बाइक का मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नहीं विवेचक भी हमीरपुर पहुंच गए। बदमाशों से पूछताछ के बाद आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है।
कानपुर नगर सजेती थाना क्षेत्र के बांध गांव निवासी देव सिंह पांच अप्रैल की रात सुल्तानगढ़ गांव रिश्तेदार के घर आए थे। लौटते समय चांदपुर थाने के बिजौली मोड़ पर पहुंचे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर देव सिंह से उसकी बाइक लूट ली थी। हमीरपुर पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में दो लुटेरों शिवम सिंह चौहान निवासी कान्हाखेड़ा थाना पैलानी बांदा, दीपक रैकवार निवासी काले बाबा के पास मवई बाईपास कोतवाली बांदा को पकड़ा। उनके पास से बरामद बाइक देव सिंह की निकली। लुटेरों ने पूछताछ में हमीरपुर पुलिस को बताया कि बाइक चांदपुर क्षेत्र से लूटी थी।
चांदपुर पुलिस ने फौरन 11 अप्रैल की दोपहर बाइक लूट का मुकदमा दर्ज किया। विवेचक ओमप्रकाश हमीरपुर पहुंचे। पूछताछ के बाद चांदपुर पुलिस को बाइक लूट में शिवम सिंह, दीपक और फरार आमिर हड़हा निवासी कबौली नरैनी जिला बांदा को प्रकाश में लाई। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बाइक लूट की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।