{"_id":"6011b7588ebc3e31f35a7aac","slug":"crime-fatehpur-news-knp6083579146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में सवार महिला के जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में सवार महिला के जेवरात किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रोडवेज बस में सवार महिला के बैग काटकर जेवरात चोरी हो गए। उसने बगल की सीट पर बैठी महिलाओं पर शक जताया। पुलिस की जांच के दौरान संदिग्ध महिलाओं के पास से चोरी के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी कैंट निवासी सोनू जयसवाल की पत्नी पूनम देवी बुधवार को रायबरेली स्थित मायके जा रही थी। ज्वालागंज बसअड्डे पर बस बदलने के लिए उतरने लगी, तभी उसकी नजर बैग पर गई। बैग कटा देखकर उसके होश उड़ गए। बैग के अंदर सोने, चांदी के जेवरात भरा पर्स था।
पर्स गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। पर्स में करीब एक लाख कीमत के जेवरात थे। उसने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पूनम ने आरोप लगाया कि खागा के पास से दो महिलाओं उसके बगल में आकर बैठी थीं। एक महिला बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दूसरी महिला ने बैग काटकर जेवरात चुराए हैं। पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लोधीगंज देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिला पुलिस की तलाशी में जेवरात बरामद हुए। एसआई किशन सिंह ने बताया कि अनूपा पत्नी कुंदन ओर रिया पत्नी नवीन को पकड़ा गया है। यह लोग बिहार सासाराम जिले के गोला निवासी हैं। आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।