फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

अड़ार गांव से असलहा फैक्टरी और सप्लायर पकड़े

Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के अड़ार गांव में संचालित तमंचा फैक्टरी का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तमंचा बनाने और सप्लाई देने वाले आरोपियों को पकड़ा है। फैक्टरी से उपकरण और तैयार तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि अड़ार गांव में करीब तीन माह से अवैध असलहा फैक्टरी का संचालन हो रहा था। मामले की सूचना पर स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा और हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात गांव में छापामारी की।
विज्ञापन

पुलिस ने केले के खेत के बीच में संचालित फैक्टरी से चुन्नू पाल को पकड़ लिया। इस दौरान असलहे खरीदने आए रामबरन यादव निवासी मुस्तफापुर और शुभम कुशवाहा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से 10 तैयार तमंचे और एक अर्द्ध निर्मित तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी चुन्नू पाल वर्ष 2006 से 2019 के बीच 17 बार पकड़ा जा चुका है। नौ बार वह तमंचा फैक्टरी संचालन में पकड़ा गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीट खोल कर उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। आरोपी चुन्नू पांच माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद फिर से असलहा फैक्टरी का संचालन चालू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed