फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

ईंट में रखकर रेता गला, तीन अंगुलिया भी काटी

Mon, 18 May 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में शिक्षक के बेटे की हत्या के मामले में मोबाइल से कई राज खुलकर सामने आ सकते हैं। वारदात को अंजाम देने में तीन से चार लोगों का हाथ होना माना जा रहा है। उसकी एक हाथ की तीन अंगुलिया भी कटी हैं। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम खुलासे को लगाई गई है। पुलिस हत्याकांड में जुआ का लेनदेन, जमीन और आशनाई तीनों बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

चक्की गांव निवासी धनीराम पासवान का बेटा प्रदीप कुमार(22) घर का हैंडपंप दोपहर को मिस्त्री से ठीक करा रहा था। उसके पास करीब 12 बजे एक फोन आया। वह घर से निकल गया। घटनास्थल से उसका मोबाइल भी गायब है। एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए। घटनास्थल में प्रदीप की गर्दन के नीचे एक ईंट रखी थी। वह खून से सनी थी। जिसे देखकर अंदाजा लगाया गर्दन ईट पर रखी गई थी।
विज्ञापन

कातिलों ने उसका गला उसी पर रखकर रेता। दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां भी कटी हैं। पुलिस गायब मोबाइल से हत्या का सुराग तलाश रही है। स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा और सर्विलांस सेल भी पहुंचा। टीम ने आठ से दस लोगों को पकड़ा है। घटनास्थल के आसपास जुआ भी होता था। जुआ के लेनदेन में हत्या की आशंका जताई जा रही है। करीब छह माह पहले जमीन खरीदी थी। उसका भी विवाद माना जा रहा है। तीसरे बिंदु आशनाई को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि जल्द ही वादात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed