{"_id":"5e91fbce8ebc3e6ff06bcdd9","slug":"crime-fatehpur-news-knp554792273","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शाल में मिला गोली का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की शाल में मिला गोली का निशान
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह ग्राम पंचायत में प्रेमी युगल हत्याकांड को उलझाने वाली गोली पुलिस शनिवार को भी बरामद नहीं कर सकी। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले युवती के शाल की बारीकी से जांच की। जिसमें गोली लगने का निशान दिखा है। दूसरी ओर युवक पक्ष के लोग थाने पहुंचे, पिता की ओर से एक तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने उसे जांच के बाद देने को कहकर टरका दिया।
अयाह ग्राम पंचायत के एक मजरे में छह अप्रैल की रात के दूसरे पहर जर्जर कोठरी से प्रेमी युगल के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने दोनों के गोली मारकर जान देने का मामला माना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली नहीं मिली थी। सिर की चोट से मौत होना सामने आने से मामला हत्या की ओर घूम गया है। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने
घटनास्थल से बरामद युवती के शाल की जांच की। शाल में एक किनारे छेद मिला है। छेद में जलने का निशान है। पुलिस उसे निशान को गोली लगने का छेद मान रही है। युवती शाल को लपेटे रही होगी। इसके बाद भी गोली का सुराग नहीं लगा है। उधर, डॉक्टर की ओर से नहीं पुलिस को कोई जवाब नहीं आया है। युवक के पिता गाजीपुर
विज्ञापन
थाने पहुंचे। थाने में पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें कुछ लोगों के नाम दिए हैं। उन लोगों से ही घटना का रात को पता लगा। उन्होंने तहरीर में बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। उधर, पुलिस तहरीर आने की बात से इंकार कर रही है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सारे हालात स्पष्ट होंगे।