फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

जंगल में किशोरी से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 27 Feb 2020 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रेमनगर (फतेहपुर)। जंगल में बुुधवार शाम किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने रोते-बिलखते परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 17 वर्षीय किशोरी शाम को किसी काम से जंगल गई थी। करीब आधा घंटे बाद रोती-बिलखती घर पहुंची। पूछने पर किशोरी ने मां को सारी जानकारी दी। सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी को पिता थाने लेकर पहुंचा। पीड़िता ने बताया कि जंगल जाते समय पीछा कर गांव का ही विजय शरण यादव (26) पहुंचा। शोर मचाकर उसने भागने की कोशिश की। दुष्कर्म के बांद धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद रुपयों का लालच भी किशोरी को दिया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed