{"_id":"5e371b9e8ebc3e4b6714099e","slug":"crime-fatehpur-news-knp542124375","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों से वसूली में प्रधान पति समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालकों से वसूली में प्रधान पति समेत नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खदान से निकलने वाले ट्रक चालकों को मारपीट कर धमकाने के मामले में शनिवार रात पुलिस ने प्रधान के पति समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। बांदा-टांडा हाईवे पर प्रधान के पति का ढाबा है। प्रधान का भाई भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वसूली के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
बांदा टांडा हाईवे पर ललौली थाने के दतौली गांव के सामने प्रधान ढाबा है। ढाबे के सामने रात करीब साढ़े 12 बांदा की ओर से आने वाले मौरंग लदे ट्रकों से वसूली की सूचना मिली। एसओ प्रदीप कुमार, दतौली चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दतौली प्रधान के देवर राजा सिंह उर्फ रणविजय सिंह (प्रधान ढाबा के मालिक), बबलू सिंह उर्फ हरविजय सिंह (प्रधान ढाबा के संचालक), सुखेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, गोरेलाल, रामनरेश, रमेश सिंह और चौडगरा के मोनू सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी राजा सिंह प्रधान
का प्रतिनिधि भी है। उसने क्षेत्र में सत्ता पक्ष के बड़े नेता के साथ होर्डिंग लगवा रखी है। खुद को उनका करीबी बताकर रौब जमाता रहा है। उसका कुछ दिनों पहले बांदा के मौरंग कारोबारी से भी विवाद हुआ था। एसओ ने बताया कि आरोपी राजा दबंग किस्म का है। बांदा की ओर से आने वाले मौरंग लदे ट्रकों को रोकते हैं। अधिकारी बनकर रायल्टी चेक करते हैं। विरोध करने पर लाठी डंडे से चालकों पर हमला करते हैं। मारपीट की धमकी देकर चालकों से रुपये वसूलते हैं। आरोपियों के पास से दस मोबाइल, वसूली किए गए 22 हजार रुपये, दो डंडे बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।