फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

तत्कालीन एसपी के गनर पर यौन शोषण की एफआईआर

Fri, 13 Dec 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। जिले के तत्कालीन एसपी के गनर (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी इन दिनों बांदा जिले में तैनात है। महिला का आरोप है कि बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने उसका (शिकायतकर्ता) यौन शोषण किया था। पुलिस का कहना है कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बयान दर्ज कर व पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति इटावा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह बेटी के साथ घर में रहती है। करीब चार साल पहले एसपी कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। तभी तत्कालीन एसपी राहुल राज के गनर बालमुकुंद (हेड कांस्टेबल) से मुलाकात हुई थी। उसने शिकायत की जांच के बहाने से उसका मोबाइल
विज्ञापन

नंबर ले लिया था। जिसके बाद बहाने से अक्सर बातचीत करने लगा। इसके बाद घर में आवाजाही चालू कर दी। बेटी को पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसका कई बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो साल पहले बेटी की नौकरी पक्की होने की बात कहकर धीरे-धीरे पांच लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद दूरी बनाना चालू कर दिया। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने सात जनवरी को तत्कालीन एसपी राहुल राज से गनर की शिकायत की थी। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए थे। महिला का आरोप है जांच में हीलाहवाली के चलते उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली में हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म, ठगी के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed