{"_id":"5dbc39b38ebc3e01463f5cd0","slug":"crime-fatehpur-news-knp5230122140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी पकड़ने पहुंची टीम को लोगों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी पकड़ने पहुंची टीम को लोगों ने दौड़ाया
विज्ञापन
नगर पालिका प्रांगण से आवारा पशु कैंचिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चेयर मैन प्रतिनिधि हा?
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कैटल कैचिंग वाहन लेकर अन्ना मवेशी पकड़ने आवास विकास कालोनी पहुंची नगर पालिका टीम को पहले ही दिन विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने टीम को दौड़ा लिया। बैरंग लौटी टीम ने अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता से शिकायत की है।
नगर पालिका परिसर में शुक्रवार सुबह चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने हरी झंडी दिखाकर कैटिल कैचिंग वाहन को रवाना किया था। उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका अभियान चलाकर अन्ना मवेशियों को पकड़ेगा। इन मवेशियों को रारा व सलेमाबाद की गोशाला में पहुंचाया जाएगा। अब अन्ना मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर
अंकुश लगेगा। इस संसाधन से कूड़ा भरे डस्टबिन बदलने में भी सहायता मिलेगी। हरी झंडी दिखाने के बाद कैटिल कैचिंग वाहन लेकर नगर पालिका की टीम सीधे आवास विकास कालोनी पहुंची। पानी की टंकी के पास
विज्ञापन
टीम ने वाहन खड़ा कर अन्ना मवेशी पकड़ने का अभियान शुरू किया तो कुछ लोग बाहर निकल आए और लाठी डंडा लेकर टीम को दौड़ा लिया। टीम ने बैरंग लौटकर रिपोर्ट की है। वाहन रवाना करते समय ईओ मीरा सिंह, सभासद विनय तिवारी, दिवाकर अवस्थी, मकबूल आलम उर्फ भोले नवाब, शादाब अहमद, नूरुलहुदा, दिनेश तिवारी, अरुण यादाव, दीपक कुमार डब्लू, अयाज अहमद उर्फ राहत आदि मौजूद थे।