{"_id":"5da36f4d8ebc3e016d632317","slug":"crime-fatehpur-news-knp5195019162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने लगाई आग बचाने में सास झुलसी एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने लगाई आग बचाने में सास झुलसी एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ (फतेहपुर)। विवाहिता ने शनिवार की रात खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बहू को बचाने में सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। रविवार की दोपहर कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं ।
परिजनों के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी कमलेश सविता की पत्नी गोमती देवी (26) का रात को किसी बात को लेकर सास केतकी देवी (50) पत्नी गोरेलाल से विवाद हो गया था। गोमती अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद चीख पुकार मचने पर सास उसके कमरे में पहुंची। बहू को आग की लपटों से घिरे देखकर उसे बचाने दौड़ी। बचाने में केतकी देवी भी लपटों की चपेट में आने से झुलस गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मशक्कत
कर आग पर काबू पाया। बुरी तरह झुलसी सास-बहू को जिला अस्पताल लाया गया। गोमती देवी की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। मृतका के जेठ बृजनाथ ने बताया कि गोमती देवी पुत्री कित्तू निषाद का मायका ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में है। गोमती ने परिजनों की मर्जी के बगैर करीब छह
साल पहले कमलेश के साथ करीब प्रेम विवाह किया था। इससे मायके पक्ष ने उससे संबंध खत्म कर दिए थे। शादी के बाद कई साल तक दंपति बाहर रहे। करीब दो साल पहले गांव लौटे थे। पति खेतीबाड़ी करके
जीवकोपार्जन करता है। उसका एक छह साल का बेटा लव कुमार है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि उनके पास किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कानपुर में होगी। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।