फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

दहेज हत्या के आरोपी को दस वर्ष का कारावास

Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार दिया था। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पास्को प्रथम की अदालत ने आरोपी को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मलवां के दावतपुर गांव निवासी सोमदत्त तिवारी ने बेटी रचना की शादी 2 जून 2009 को हुसेनगंज के लालीपुर निवासी धर्मेंद्र अवस्थी से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन रचना पर मायके से दो लाख रुपए दिलाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 15 जून 2016 को पति धर्मेंद्र, सास श्यामा अवस्थी, ननद गीता देवी, सीता और रिश्तेदार राघव ने उसे पीटा। जिसकी सूचना रचना ने पिता को फोन से दी थी।
विज्ञापन

शाम को पड़ोसियों से पिता को सूचना मिली कि रचना को जलाकर मार दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, व रिश्तेदार के विरुद्घ दहेज हत्या का मुकदमा लिखवाया था। विवेचना में ननद गीता, सीता व राघव का नाम पुलिस ने बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सास श्यामा अवस्थी की भी मौत हो गई। मामले में अदालत के समक्ष सहायक शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह भदौरिया और पूर्व बार महामंत्री मणि प्रकाश दुबे ने गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके आधार पर अपर जिला जज संजय कुमार सिंह की अदालत ने मृतका के पति धर्मेंद्र को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed